अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*रेल कालोनी और आवासों की स्थिति में सुधार हो-ईसीआरकेयू ।*
चोपन/सोनभद्र।रेलवे कोलोनियों और आवासों की जर्जर हालत में सुधार और इंजिनियरिंग कर्मचारियों को दूसरे विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया चालू करने की मांग के साथ रेलवे कर्मचारियों ने सहायक मंडल अभियंता (एईएन) चोपन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. ईसीआरकेयू के बैनर तले एकजुट होकर चोपन वन और टू शाखा के पदाधिकारियों, युवा और सक्रिय सदस्यों ने रेल आवासों सहित गैंग हटों मेंबुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव को इंजिनियरिंग विभाग द्वारा निराकरण नहीं किए जाने के प्रति अपना सामुहिक प्रतिरोध का प्रदर्शन किया.
उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा अध्यक्ष उमेश सिंह तथा चोपन टू के शाखा सचिव व अध्यक्ष एस एन वर्मा ने कहा कि रेल प्रशासन को अपने कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ाती जा रही है लेकिन निर्धारित बुनियादी सुविधाओं पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहा है जिससे पारिवारिक जीवन कष्टमय हो गया है. कालोनियों में गंदगियों, कचरे और बेतरतीब झाड़ियों का अंबार लगा है. नाली के पानी के निकासी व्यवस्था जर्जर होने के कारण जहाँ तहाँ आवासों के सामने और सड़कों पर जलजमाव रहता है. इसके अलावा ट्रैक मेन्टेनर को अन्य विभाग में पदोन्नति के लिए एल डी सी ओपन टू आल चालू करने, बंचिंग का लाभ देने, 20% इनटेक कोटा के तहत विभाग परिवर्तन का अवसर देने, कैडर पुनर्गठन के लाभ का एरियर का भुगतान करने, छोटी छोटी शास्तियों पर आर्थिक दंड देने आदि के मामले पर ट्रैक मेन्टेनर कर्मियों में काफी आक्रोश है. इन सभी स्थितियों में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है. साथ ही ईसीआरकेयू के बैनर तले रेलकर्मी रेल प्रशासन को आगाह करने के लिए एकजुट हुए हैं कि हमारे कालोनियों और आवासों की स्थिति में जरूरी सुधार जल्द किए जाएं
रेलकर्मियों के इस प्रदर्शन में चोपन वन और चोपन टू शाखा के रेलकर्मियों ने सम्मिलित रूप से भाग लिया तथा
12 सूत्रीय मांगपत्र सहायक मंडल अभियंता चोपन को सौंपा.
मौके पर चोपन शाखा टू से सचिव सी पी पाण्डेय ,अध्यक्ष एस एन वर्मा ,रमेश चन्द्र ,अजीम अंसारी ,अमरीश कुमार दुबे, अमरेश कुमार, अनिल कुमार, ए के झा , चोपन शाखा वन से अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, शाकिब खां, रविन्द्र कुमार, ज्वाला प्रसाद, एस के मेहता, एस जे मौर्या, एस एन मौर्या ,क्रांति कुमार,प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, भीम कुमार यादव, सहित अनेकों कर्मचारी मौके पर मौजूद थें।
इस मांग पत्र में ये प्रमुख मांग हैं-
1- बंचिंग का लाभ जल्द दिया जाए।
2-कैडर पुनर्गठन का लाभ और उसके एरियर के भुगतान किया जाए।
3- इंजिनियरिंग के समस्त स्थापना संबंधित कार्य मंडल स्तर पर कार्मिक विभाग को सौंप दिया जाए।
4- छोटी छोटी शास्तियों पर आर्थिक दंड देने की प्रवृत्ति बंद हो
5 – जी डी सी ई की परीक्षा प्रक्रिया पूरी की जाए।
6 – एल डी सी ई ओपन टू आल चालू किया जाए।
7 – 20% इंटेक कोटा प्रक्रिया शुरू किया जाए।
8 – रन ओवर के मामले पर रोक के लिए आधुनिक संयंत्रों की व्यवस्था की जाए।
9 -आवासों, गैंग हटों और गेट पर पर्याप्त सुविधा दी जाए।
10 – महिला रेलकर्मियों के कार्यस्थल पर अलग से वाशरूम की व्यवस्था की जाए।
11 – रेलपथ और कार्य विभाग के निम्न पदों के कर्मचारियों को पदोन्नति की व्यवस्था की जाए।
12 – रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति में सुधार किया जाए।

