शादी-समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

By:

On: Friday, June 4, 2021 3:33 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में गुरुवार की रात शादी-समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। इस घटना के बाद गांव में शादी का खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।जानकारी के अनुसार झारोकला मगरदाहा निवासी 35 वर्षीय जिन्दलाल गोंड़ पुत्र देवशाह गोंड़ चौना गांव में अपने रिश्तेदार शंकर गोंड़ के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। चौना गांव से रात नौ बजे के आसपास बारात म्योरपुर ब्लॉक के मधुबन गांव जाने की तैयारी शुरु हुई ही थी कि अचानक तेज तड़क और गरज के साथ बारिश होने लगा। उसी दौरान जिंदलाल और 24 वर्षीय बाबूलाल पुत्र भगवानदेव, निवासी मधुबन आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। दोनों वहीं गिर पड़े। दोनों के आनन-फानन में पास में ही एक डॉक्टर के यहां ले जाया गया। वहां जांच के बाद जिंदलाल को डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया। उसका उपचार बभनी सीएचसी पर चल रहा है। मामले की सूचना गांव के प्रधान दीनदयाल ने बभनी थाने को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment