शार्ट सर्किट से दुकान मे लगी आग,लाखो का माल खाक

By:

On: Friday, June 4, 2021 3:29 PM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा)स्थानीय बीच बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान में बीती रात शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा बर्तन और अन्य सामान जल गए। इस हादसे में दुकानदार को लगभग अस्सी हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।पीड़ित दुकानदार राजकुमार की मधुपुर बाजार में बर्तन, प्लास्टिक इत्यादि की दुकान है। दुकान के ठीक ऊपर दूसरी मंजिल पर उन्होंने गोदाम भी बना रखा है। बगल वाले मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता देख कर सामने की मकान में रहने वाले बबलू ने चिल्ला कर उन्हें बताया कि उनके मकान से धुंआ निकल रहा है। बबलू की आवाज सुन कर उनकी पत्नी जग गईं। उन्होंने राजकुमार को जगाया। जब तक वह कुछ कर पाते दुकान में आग लग गई। उन्होंने फौरन बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। उसके बाद आस पास के लोगों की सहायता से आग को बुझाया गया। पीड़ित के लड़के मुन्नना ने बताया कि बिजली के मेन लाइन से जोर तार बिजली बोर्ड तक आया है, संभवत वहां हुए शार्ट सर्किट से ही आग लगी है। इस आग से दुकान पर रखा पीतल और स्टील का बर्तन और फ्रीज आदि जल गया। बताया कि हादसे से उन लोगों को करीब अस्सी हजार रुपये का नुकसाना हुआ

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment