(जयदीप गुप्ता/ब्यूरो चीफ)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेरूयादामर कुडवा निवासी चालीस वर्षीय प्रतोष कुमार पुत्र तिलकधारी सिंह ने अपने दो पत्नियों की आपसी लड़ाई में और दूसरी पत्नी के भाग जाने के गम में घर में रखा हुआ सिंदूर पानी से घोलकर पी लिया जिससे प्रतोष की हालत खराब होने लगी जिसे देख परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचते हुए तत्काल ही प्रतोष को कोन सी एच सी कोन लायी जहां डॉक्टर नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से चोपन के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतोश कि दो पत्नियां हैं जो आए दिन आपस में बड़ी पत्नी और छोटी पत्नी में लड़ाई झगड़ा होती रहती है गुरुवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ जिसके कारण छोटी पत्नी कही भाग गई जिसे देख अजीज होकर पति प्रतोश ने पानी से घोलकर सिंदूर पी लिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रतोष की स्थिति स्थिर बताई जा रही है बताई जा रही है वहीं पहले पत्नी से प्रतोस के 3 बच्चे व दूसरे पत्नी से दो बच्चे हैं।

