लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने एयरपोर्ट पर बुके भेंटकर किया स्वागत

By:

On: Friday, June 4, 2021 9:27 AM

---Advertisement---

प्रमुख सचिव ने बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट के प्रगति की समीक्षा बैठक उच्च अधिकारियों के साथ की

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र-तहसील अंतर्गत बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन म्योरपुर एयरपोर्ट पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद प्लेन से एयरपोर्ट पहुंचे।जहां मौके पर मौजूद दुद्धी विधानसभा क्षेत्र 403 के लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने प्रमुख सचिव का फूलो का बुके भेंट कर स्वागत किया, बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन एयरपोर्ट विस्तारीकरण के प्रगति को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर एयरपोर्ट के प्रगति का हाल जाना।समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी सोनभद्र अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एडिशनल एसपी डॉ राजीव कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार आदि उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment