चोरों ने शिक्षण संस्थान को बनाया निशाना,इनवर्टर व दो बैटरी समेत कुर्सियां चोरी

By:

On: Friday, June 4, 2021 2:40 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में बुधवार की रात आईटीआई कॉलेज के कार्यालय के दरवाजे का कब्जा तोड़कर भीतर रखा हुआ इनवर्टर व दो बैटरी समेत कुर्सियां चोरी हो गई। शिक्षण संस्थान को भी चोरों ने नहीं बख्शा। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह वहां पहुंचे एक कर्मचारी को हुई। उसने इसकी जानकारी विद्यालय के महाप्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे को दी। महाप्रबंधक द्वारा घटना की सूचना घोरावल पुलिस चौकी को दी गई। आरपी संस्थान के महाप्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे ने बताया कि धरसड़ा गांव में उनके शिक्षण संस्थान की कई शाखाएं चलती है। लॉ कॉलेज के पीछे गत वर्ष अक्टूबर माह में सबमर्सिबल चोरी हो गया था। इसकी जानकारी सुबह वहां पर लोगों को हुई। जहां पर लॉ कॉलेज के पीछे लगा हुआ सबमर्सिबल पूरे उपकरणों के साथ चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीते वर्ष बर्दिया गांव में उनकी जमीन में बाउंड्री वाल हो गई थी। बावजूद उस कैंपस के भीतर से भी इस तरह की घटना घट चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई दोनों घटनाओं का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। मामले की सूचना घोरावल चौकी पर दे दी गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment