सेवा ही संगठन

By:

On: Thursday, June 3, 2021 3:55 PM

---Advertisement---

रेनुकूट (सोनभद्र): सेवा प्राप्त करना भाग्य है। सेवा करना सौभाग्य है। सेवा का अवसर मिलने पर सेवा नहीं करना दुर्भाग्य है। उक्त बातें ओबरा विधान सभा के विविध क्षेत्रों में निरन्तर सेनेटाइज, मास्क, साबुन आदि के वितरित में युद्ध स्तर पर लगे रेनुकूट में भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक गोंड़ ने लोगों के बीच कही। मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी के नेतृत्व में भाजपा टीम रेनुकूट के खांडपाथर के दलित, खरवार, व यादव बस्ती में लोगों के बीच मास्क, साबुन व सेनीटाइजर का वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा आईटी विभाग राज वर्मा कहा कि वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर पार्टी किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं कर रही है। बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता को कहा गया है कि मानवता की सेवा में जुटकर जनता की सेवा करें।उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक लाख गांव तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेताओं से ले कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की है। जनप्रतिनिधियों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों व राज्यों के मंत्रियों को कम से कम दो गांवों में इसी प्रकार के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कोरोना काल में गरीबों के लिए हर संभव मदद कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महीने में दूसरी बार मुक्त राशन मिल रहा है वही राज्य के योगी सरकार द्वारा ठेले वाले, खोमचे वाले, नाई, धोबी, रेहरी पटरी वालों को 1000 हजार की सहयोग राशि दी जा रही है। भाजपाजनों ने खाड़पाथर, पिपरी, रेनुकूट, खरवार टोला प्रज्ञा क्लिनिक मूर्धवा आदि क्षेत्रों में कोरोना से बचाव हेतु सामग्री बांटी गई। सेवा कार्य में शारदा खरवार, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह रानू, जिला सह संयोजक भाजपा आई टी विभाग अभय सिंह, उमेश ओझा, जय प्रकाश शुक्ला, प्रेम शंकर रावत, सज्जन अग्रवाल, रजनीश चौबे, रोहित वर्मा, मनोज त्रिपाठी, सूरज सिंह, सारनाथ मौर्या, आशीष मिश्रा, सुरेश गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोज सिंह, राजेश चौधरी, आशुतोष पांडेय, आकाश कन्नौजिया आदि लगे रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment