मीरजापुर:कैंप लगाकर डाक कर्मियों को लगाया गया वैक्सीन

By:

On: Thursday, June 3, 2021 3:01 PM

---Advertisement---

मीरजापुर। जनपद के उप डाकघर कछवा में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा के अधीक्षक डॉ सी बी पटेल के आदेशानुसार 3 सदस्यीय टीम जिसमें एनम शशिकला, संविदा कर्मी एनम शशि कला तथा सीएचओ सोनम मौजूद रहे।

इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। जहां प्रभारी एसपीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपीएम जमुआ सत्यनारायन, पीए अनुराग दुबे, मनीष कुमार गौतम, श्रीकांत उपाध्याय, काशीनाथ उपाध्याय, अनुज गौतम, सुरेश सिंह, संदीप सिंह, अरविंद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment