सहकारी समिति गेहूँ क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे समाज सेवी प.विपिन तिवारी

---Advertisement---

 जय प्रकाश मौर्य रिपोर्टर कर्मा:

स्थानीय सहकारी संघ करमा स्थित गेहूँ क्रय केंद्र पर एक काँटा के सहारे तीन सौ कुन्तल गेहूँ की खरीद प्रतिदिन की जा रही है ,जो पर्याप्त नहीं है । भाजपा नेता विपिन तिवारी ने सहायक निबन्धक सहकारी समिति से एक और काँटा लगा कर गेहूँ की खरीद कराये जाने की अपील की है । भाजपा नेता विपिन तिवारी ने बुधवार को क्रय केंद्र का निरीक्षण किया ।केंद्र पर उपस्थित किसानों ने धीमी गति से की जा रही गेहूँ की खरीद से परेशान नजर आ रहे थे । किसानों का आरोप था कि खुले मे गेहूँ रखकर किसान अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।बारिश का मौसम नजदीक आ रहा है ऐसी स्थिति में दूसरा काँटा लगाया जाना आवश्यक है । तिवारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही दूसरा काँटा लगाया जायेगा । जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी से भी बात की जायेगी । केंद्र प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि केवल एक काँटा होने के चलते खरीद एक सप्ताह पिछे चल रही है । जो गेहूँ क्रय कर लिया गया है उसे सुरक्षित रखवाया दिया गया है । इस अवसर पर किसानों को किसान बीमा योजना से सम्बंधित जानकारी भी दी गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now