सेवा एवं सद्भावना दिवस पर जन औषधि केंद्र में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

---Advertisement---

 

सैकड़ों लाभार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता से दिया एकता, सकारात्मकता और जनसेवा का संदेश

अनपरा, सोनभद्र। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, अनपरा बाजार, सोनभद्र द्वारा सेवा एवं सद्भावना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सकारात्मकता, सद्भावना, सेवा भावना एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र की केन्द्र संचालिका श्रीमती पूनम गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, आशा, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनपरा श्री पुण्य प्रसून श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल चौरसिया, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष श्री विजेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद शुक्ला, संघ परिवार से श्री राकेश राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों लाभार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र द्वारा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सेवा, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।

केन्द्र संचालिका श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहा कि जन औषधि केन्द्र का उद्देश्य केवल किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना भी है।

कार्यक्रम संयोजक श्री गोपाल दास गुप्ता ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, मातृशक्ति, लाभार्थियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सद्भावना का वातावरण मजबूत किया जा सकता है।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एकता, सकारात्मकता, सेवा एवं सद्भावना को मजबूत करने तथा समाजहित में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित

थानाध्यक्ष अनपरा श्री पुण्य प्रसून श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल चौरसिया, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष श्री विजेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद शुक्ला, संघ परिवार से श्री राकेश राय, केन्द्र संचालिका श्रीमती पूनम गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे।
सहयोग एवं आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अनपरा/सोनभद्र, श्याम भक्त मंडल अनपरा, बालाजी भक्त मंडल, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अनपरा, मॉर्निंग वॉक ग्रुप औड़ी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अनपरा, संघ परिवार, विश्व हिंदू परिषद एवं थाना अनपरा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग रहा।
साथ ही जगदीश वैशवार, संतोष श्रीवास्तव, बाल गोपाल चौरसिया, मृत्युंजय केशरी, रामचन्द्र गुप्ता, संजीव मदान, हरिश श्रीवास्तव, विष्णु शंकर दुबे,संजय गुप्ता,अनिल मित्तल, मंतोष तिवारी, त्रिभुवन सिंह, ब्रिजेन्द्र सोनी, प्रदीप सिंह, राजकुमार जायसवाल, अरविंद सिंह, अनिल निषाद, मुकेश शर्मा, गजेन्द्र गुप्ता, नुरुल आफरीन, इस्तियाक अहमद, राहत, अल्ताफ, संजय जैन, गौरव अग्रवाल एवं राम प्रसाद साह सहित सभी सहयोगियों के सहित मातृशक्ति का विशेष आभार
कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग के लिए अकुल्या गुप्ता, कामनी साहब, अन्नू गुप्ता, कमला देवी, मनीषा गुप्ता एवं प्रमिला गुप्ता सहित समस्त मातृशक्ति के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now