सेवा संकल्प अभियान के तहत कुंडाडीह में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

---Advertisement---

 

म्योरपुर ब्लॉक के आदर्श तालाब परिसर में देर शाम आयोजित हुआ कार्यक्रम

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर/सोनभद्र । म्योरपुर ब्लॉक के कुंडाडीह स्थित आदर्श तालाब परिसर में गुरुवार की देर शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। आयोजन स्थल पर लगाए गए बैनर पर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का संदेश दिया गया था।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, बीडीओ रामबिलास चौरसिया, एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह, शारदा खरवार, एडीओ कोऑपरेटिव संतोष राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, कुंडाडीह ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत सचिव अरुण उपाध्याय, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now