शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार*

---Advertisement---

 रायपुर /सोनभद्र शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को अहम सफलता प्राप्त हुई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण एवं कृत कार्यवाही*
अभियुक्ता मधू पाण्डेय एवं उसके साथियों द्वारा वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया गया। शादी की रस्म कराने के उपरान्त वादी को डराया-धमकाया गया तथा नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे *₹1,60,000/- की जबरन वसूली* की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को आज दिनांक *16.09.2026 को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण*
01.मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर।

*बरामदगी*
* ₹6,920/- नगद
* 01 अदद कीपेड मोबाइल फोन

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, सोनभद्र।
2. उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, सोनभद्र।
3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, सोनभद्र।
4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, सोनभद्र।
5. म0का0 भूमिका, थाना रायपुर, सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now