वार्षिक दीक्षांत समारोह मे 27 छात्रों को डिग्री/ दस्तारबंदी के साथ से किया गया सम्मानित।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बघाडू मे स्थित कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय मे सालाना वार्षिक दीक्षांत समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुबारकपुर आजमगढ़ से पधारे हज़रत अजीज- ए -मिल्लत एव कादरिया नुरिया अरबी महाविद्यालय के संस्थापक हजरत नसीर- ए- मिल्लत के दस्ते (हाथों) मुबारक से मदरसे मे अध्यनरत कुल 27 छात्रों को दीक्षांत समारोह मे दस्तारबंदी के साथ उपाधि देकर सम्मानित किया गया। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों मे आलिम की डिग्री से 10 छात्र, क़ारी की डिग्री से 12 छात्र और हाफिज़ की डिग्री से 5 छात्रों को दस्तार ( पगड़ी ) बांधकर उन्हे डिग्री/सनद के साथ सम्मानित किया गया। इस प्रकार से इस साल कुल 27 छात्रों को जलसे के माध्यम से उपाधि प्रदान किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित मेहमान शायरों द्वारा नातिया शायरी और उलमाएं कराम द्वारा रुहानी तकरीर (खिताब) पेश की गईं। प्रयागराज से आये खतीबुल हिंद मौलाना मुजाहिद हुसैन काज़ी ए शहर ने कहा कि इस्लाम सबसे पुराना मज़हब है, जिसकी शुरुआत हज़रत आदम अलैहिस्सलाम से हुई। उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम सच्चाई का मजहब है, जिस पर चलकर इंसान बेहतर जीवन जी सकता है।
मुबारकपुर, आजमगढ़ से आए मौलाना मसऊद अहमद बरकाती ने लोगों को गुनाहों से बचने का संदेश दिया। उनके द्वारा दिए गए ईमान अफरोज़ बयान से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी। इसके बाद नातिया शायर अख्तर काशिफ ने नबी की शान मे बेहतरीन नात पेश कर वहाँ मौजूद हजारों लोगों के ईमान को ताज़ा कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि हज़रत अजीज- ए -मिल्लत ने मुल्क की सलामती व अमन चैन के लिए दुआ की। जलसे की सदारत हज़रत नसीर- ए -मिल्लत सरबराहे आला कादरिया नूरिया बघाडू ने किया। जबकि संचालन मौलाना तबीब आलम ने किया।
इस मौके पर संस्था के नायब सरबराह मौलाना मसूद रज़ा, मुफ्ती महमूद साहब, मौलाना नजीरुल कादरी, हाफिज़ महमूद साहब, मौलाना गुलाम सरवर, हाफिज सईद अनवर, प्रबंधक मोहम्मद हसनैन, सादिक हुसैन, नरेंद्र सिंह गौड़, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, मुजीब अहमद, कौनैन अली, फतेह मोहम्मद खां, रिजवान अहमद कलीमुल्लाह खां, अब्दुल रशीद, मौलाना सलाउद्दीन, कारी उस्मान, मौलाना कासिम सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे पीएससी के जवान लगे रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment