सिंगरौली ने राबर्ट्सगंज को 75 रनों से हरा कर अगले चक्र मे किया प्रवेश।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। टाउन क्लब मैदान पर चल क्रिकेट टूर्नामेंट अब धीरे धीरे रोमांचक दौर मे प्रवेश कर रहा है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले मे सिंगरौली की टीम ने एच.पी.सी.ए. (राबर्ट्सगंज) की टीम को 75 रनों से पराजित कर अगले चक्र मे प्रवेश किया ।टॉस सिंगरौली के कप्तान ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।
पहले बल्लेबाजी करते सिंगरौली की टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट गवांकर 227 रन बनाएं ।जिसमें विपिन ने 3 छक्के व 6 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 56 रन बनाएं। वहीं शिवम ने 3 छक्कों व 8 चौकों की सहायता से 54 रन,संजू ने 1 छक्का व 9 चौकों की मदद से 47 रन बनाए एवं बृज किशोर ने 1 छक्के व 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए
गेंदबाजी करते हुए राबर्ट्सगंज टीम के गेंदबाज मनीष यादव ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किया,शुभम ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए,मनीष दुबे ने चार ओवर में 47 देकर 2 विकेट हासिल किया, जबकि की रमेश ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किए ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राबर्ट्सगंज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में सभी विकेट गवांकर 152 रन पर सिमट गई ।जिसमें योगेश ने 3 छक्कों व 6 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए।वहीं मनीष यादव ने एक छक्का व 6 चौकों की मदद से 33 रन बनाएं एवं शुभम ने 1 चौकों की मदद 12 रन बनाएं।
गेंदबाजी करते हुए सिंगरौली ने के गेंदबाज संजू ने 3 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिया । वहीं अभिनव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट , आकाश ने दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट हासिल किया एवं अक्षय ने तीन ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस तरह सिंगरौली की टीम ने एच.पी.सी.ए. राबर्ट्सगंज की टीम को 75 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक सिंगरौली की टीम के खिलाड़ी संजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि गोरखनाथ अग्रहरि के हाथों पुरस्कृत किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment