सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। विकासखण्ड कोन के कुड़वा ग्राम पंचायत में सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय जननेत्री आदरणीय सांसद दीदी प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की तथा संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए ब्लाक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी जी देश की आवाज़ हैं, जो हमेशा आमजन, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही हैं। उनके विचार आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
जिला सचिव राजेश त्रिपाठी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रियंका गांधी जी के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और जनहितकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान “मनरेगा बचाओ” अभियान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
तत्पश्चात ब्लाक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लाक महासचिव विजय कनौजिया, कचनरवा न्याय पंचायत अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, संजय, रवींद्र गुप्ता, इररवन यादव, मनोज यादव, अमरनाथ चेरो, पंकज शर्मा, कुंदन बैठा, रमेशचंद्र सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

