रेशमा खानम,,,अनपरा/ सोनभद्र।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए अनपरा तापीय परियोजना के सौजन्य से सीजीएम जे पी कटियार के पहल पर जरूरतमंद, गरीबों को शनिवार के दिन दुरूह अति पिछड़ा क्षेत्र में एक हजार से ऊपर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब, बेसहारा व राहगीर आदिवासी बनवासी शामिल हुए, जिन्हें ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल प्रदान किए गए। मंत्री संजीव सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना सभी का नैतिक दायित्व है। अनपरा परियोजना के तरफ से स्वागत के बाद इंजी.जे एन गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलडूमरी बालकेशवर सिंह बाके के साथ गांव मे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनपरा परियोजना के अधिकारियों श्री गौतम ने बताया कि सामाजिक दायित्व के तहत आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पार्टी ईश्वर प्रसाद, राजा राम भाजपा नेता राजाबाबू आदि लोग का सहयोग सराहनीय रहा।

