पिपरी पुलिस द्वारा 37 वर्ष पुराने मुकदमे में 01 वांछित/वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 पिपरी/सोनभद्र  पुलिस द्वारा 37 वर्ष पुराने मुकदमे में 01 वांछित/वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-*दिनांक 29.12.2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपरी के कुशल नेतृत्व में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

उक्त अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस द्वारा 37 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त अभय राज सिंह पुत्र मुकुल सिंह, निवासी विजयपुर, थाना विन्ध्यांचल, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 54 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 82/83 द0प्र0सं0 के अंतर्गत उद्घोषणा/कुर्की की कार्रवाई भी निर्गत थी। अभियुक्त को संबंधित मु0नं0–949/2005, अपराध संख्या–16/1988, धारा–25 आर्म्स एक्ट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के अंतर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*नाम-पता अभियुक्त-*
अभय राज सिंह पुत्र मुकुल सिंह, निवासी – विजयपुर, थाना विन्ध्यांचल, जनपद मीरजापुर
उम्र – लगभग 54 वर्ष ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी
उ0नि0 श्री मोहन प्रसाद गोंड, थाना पिपरी
हे0का0 किशन यादव, थाना पिपरी
का0 अजीत कुमार, थाना पिपरी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment