पिपरी में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी समारोह

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी/सोनभद्र। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर वर्ष 2025 में पिपरी चौराहे पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र 402–ओबरा के अंतर्गत संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अटल चौराहे पर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मा. संजीव गौड़ रहे। वहीं जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह एवं काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनके विचारों, सुशासन और समर्पण भाव को याद करते हुए उन्हें युगदृष्टा नेता बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश पाण्डेय एवं चांद प्रकाश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा रेणुकूट मंडल अध्यक्ष हरिराम छवी, महामंत्री आशीष मिश्रा, सक्रिय सदस्य नितान्त पाण्डेय (गोकुल), राजेश सिंह, रिंकू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शारदा खरवार, संध्या पांडे, किरण सिंह, ज्वाला सिंह एवं रामभगत की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण, पत्रकारों का सम्मान तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, राष्ट्र सेवा और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना के साथ स्वीकार किया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment