शव के पोस्टमार्टम मे लेट होने के कारण मृतक के परिजनों ने किया हंगामा।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। बीते मंगलवार के शाम को म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव मे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे मे सौरभ (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी देवरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी दिनेश पनिका (22) पुत्र सुक्खन निवासी देवरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक का शव मंगलवार रात ही दुद्धी पहुंच गया था, लेकिन बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डॉक्टर के देरी से पहुंचने और ठंडे मौसम में शव को लंबे समय तक रखे जाने से परिजनों का धैर्य टूट गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने डॉक्टर की लेटलतीफी और पोस्टमार्टम मे हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम दुद्धी ने किसी तरह मामला शांत कराया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर समयबद्ध पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। मृतक के मामा सहित अन्य परिजनों ने कहा कि ठंड के मौसम में डॉक्टर को समय से पोस्टमार्टम करना चाहिए, ताकि परिजनों को राहत मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस व्यवस्था मे सुधार की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment