तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग हुए घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांँव मे आज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गयी और उसमे सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उधर से गुजर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सतनारायण यादव ने बिना देर किए कार सवार सभी घायलों को निजी साधन से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी को पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को बीजपुर के पिंडारी गांव निवासी चार लोग बिरजू( 42) पुत्र शिवधर , राजेंद्र (62) पुत्र सुखई, रामबाबू (28) पुत्र रामनरेश , रामनरेश ( 60) पुत्र रामकुमार,जो एक ही गांव के निवासी थे दुद्धी कचहरी मे किसी कार्य हेतु आ रहे थे की तभी डुमरडीहा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे उतर गए इसके बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कर के पास पहुंचकर सभी घायलों को आनन फानन मे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पहले से मौजूद सपा के विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव और सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अजय यादव एवं अविनाथ यादव एडवोकेट ने चिकित्सक डॉक्टर शाह आलम को सूचित करने के बाद स्ट्रेचर के द्वारा सभी घायलों को मदद करते हुए मौके पर मौजूद रहकर पूरी तरह उनका सहयोग किया।
स्वास्थ्य केंद्र मे तैनात डॉक्टर शाह आलम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि तीन लोगों की हालत सामान्य है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक संगठनों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment