शक्तिनगर /सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता, मु0अ0सं0 193/2025, धारा 303(2) BNS के तहत एनसीएल बीना परियोजना के खदान से चोरी हुए डंपर के इंजन की बरामदगी, एक अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.12.2025 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-193/2025, धारा 303(2) BNS के अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना खदान से चोरी हुए डंपर के पुराने इंजन से संबंधित घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त रामसजीवन पुत्र स्व. देवमूरत, निवासी ककरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया डंपर का इंजन ग्राम कोहरौल के पास रोड किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.रामसजीवन पुत्र स्व. देवमूरत, निवासी ककरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी का विवरण*
1.चोरी हुआ डंपर का पुराना इंजन।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री रामदरश राम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
2.उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
3.हे0का0 मानसिंह यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
4.का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र

