मुख्यमंत्री के दौरे के बीच अवैध खनन से बड़ा हादसा आबादी से सटे क्षेत्र में खदान धंसने से 4 की मौत की आशंका

---Advertisement---

ओबरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश के मुखिया आदित्य योगी नाथ मुख्यमंत्री चोपन क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर, नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध खनन के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यह घटना सीलिंग की जमीनों पर हो रहे अवैध खनन से जुड़ी है, जिसमें खदान धंसने के कारण कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए, एसडीएम और एसपी द्वारा पहले ही हर खनन क्षेत्र को बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद, खनन माफियाओं ने प्रशासन के इन स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी की और यह अवैध कार्य जारी रखा। यह घटना दोपहर 3 से 4 बजे के लगभग की बताई जा रही है।यह अवैध खनन सीलिंग की सरकारी जमीनों पर किया जा रहा था, जिस पर खनन करना प्रतिबंधित है।सूत्रों के मुताबिक, अभी तक इस घटना में चार लोगों की मौत होने की तत्काल सूचना मिली है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन की अनदेखी पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसके कारण यह अवैध कार्य आबादी क्षेत्र के इतने करीब बेखौफ जारी था। दुर्घटना स्थल डिग्री कॉलेज के पीछे का खनन क्षेत्र है, जो आबादी क्षेत्र से बिल्कुल सटा हुआ है। आबादी के इतने करीब अवैध तरीके से इतना गहरा खनन किया जाना बड़े खतरे की ओर इशारा करता है। घटना पर टिप्पणी करते हुए, सूत्रों ने कहा कि यह विडंबना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी चोपन क्षेत्र में विकास का शिलान्यास कर रहे थे, और दूसरी तरफ खनन माफिया नियमों को तोड़कर अवैध खनन में लगे थे।यह घटना दर्शाती है कि अवैध खनन माफिया कितने बेखौफ हैं और उनके मन में नियमों या प्रशासन का कोई भय नहीं है। इस तरह के अवैध कार्यों को रोकने के लिए सख्त और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now