सरदार पटेल जी की जयंती में इकठ्ठा हुआ पटेल समाज धूम धाम से मनाई जयंती ।

---Advertisement---

 सोनभद्र / रेणुकूट में 31 अक्टूबर 2025 को मूर्धवा राधा कृष्ण मंदिर के समीप सत्संग हाल के प्रांगण में “रेणुकूट पटेल सेवा समिति” के तत्वाधान में लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी 150वीं जन्म जयंती समारोह राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणुकूट पटेल सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंहा ने किया । अमरेंद्र सिंह एवं प्रियंका पटेल ने मंच का सफ़ल संचालन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार (उप पुलिस अधीक्षक पिपरी सोनभद्र) रहे। डिप्टी एसपी अमित कुमार ने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रोड सेफ़्टी, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की और इसके बारे में नई नई जानकारियाँ वहाँ पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों को दी । कार्यक्रम में रेणुकूट पटेल सेवा समिति के प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने अपनी समिति के कार्यों के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि समिति अनेकों जनकल्याणकारी कार्य करती आई है। कार्यक्रम में आए हुए सभी वक्ताओं ने सरदार पटेल जी के विचारों आदर्शों और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.डी.सिंह, थानाध्यक्ष पिपरी सत्येंद्र रॉय , हर मंदिर सिंह, गोपाल सिंह, श्रीमती ममता सिंह (रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा), अनिल सिंह , डा. विमलेश सिंह पटेल, नार सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह, के डी सिंह ।
मंच का संचलन कर रहे अमरेंद्र सिंह ने कहा कि रेणुकूट पटेल सेवा समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी गण के मेहनत, लगन और तत्परता ने कार्यक्रम को भव्य, विशाल व अत्यंत सफ़ल बनाया ।
इस अवसर पर अजय बहादुर सिंह, अवकाश बाबू सिंह, दया राम सिंह, लक्ष्मण पटेल, दिग्विजय सिंह सिंगरौर, अशोक कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह , विनोद कुमार, कोमल सिंह, राम गोविंद सिंह, धनेश कुमार सिंह, राहुल पटेल, दौलत सिंह , सुरेंदर सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now