रेणुकूट।सोनभद्र। देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी जयंती पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस क्रम में रेणुकूट में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सरदार पटेल जी की चित्र पर पुष्प अर्चन करके उन्हें याद किया। इस मौके पर भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 से सरदार पटेल जी की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाना प्रारंभ किया
जो उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री वर्मा जी ने आगे कहा कि सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर 8 नवंबर 2025 को रेणुकूट में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है जो इस देश की एकता, अखंडता एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देने के लिए समर्पित रहेगा। यह पदयात्रा मुर्धवा बीजपुर मोड़ से प्रारंभ होकर पिपरी चौराहे पर समाप्त होगा। इस मौके पर अखिलेश दुबे, मुकेश कुमार निखिल सुरीन,अभिषेक सिंह, गणेश चौहान, सुजीत चौरसिया एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
*पूरे जनपद में मनाया गया सरदार पटेल जी की 150वी जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, October 31, 2025 8:03 PM
---Advertisement---

