दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट प्रकरण से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 चोपन /सोनभद्र  दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट प्रकरण से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 388/2025, धारा 64(2)f, 65(1) BNS, 3/4(ii), 5J(ii)/6, 5n/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रमेश पुत्र गुलाब निवासी कोटा खास, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 37 वर्ष) को आज दिनांक 28.10.2025 को समय लगभग 10.45 बजे, नोटौलिया मोड़, ग्राम तेलगुड़वा, थाना चोपन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
रमेश पुत्र गुलाब निवासी कोटा खास, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 37 वर्ष ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
श्री शिवप्रसाद वर्मा अपराध निरीक्षक, थाना चोपन सोनभद्र ।
हे0का0 विनोद कुमार थाना चोपन सोनभद्र ।
का0 दिनेश यादव थाना चोपन सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now