बेरोजगार युवक साइकिल से चला योगी दरबार विस्थापितों को रोजगार दिलाने की उठाई मांग

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र। जिले के शक्तिनगर थाना अंतर्गत बिना चौकी क्षेत्र के बांसी ग्राम सभा का युवक विस्थापितों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर साइकिल से योगी दरबार रवाना हुआ है। युवक का कहना है कि हम बाप दादाओ की जमीन परियोजना बनाने में दिए हैं और हम सभी विस्थापितों को ही नौकरी नहीं मिलती है विस्थापित युवाओं को अब आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए बाहरियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए शासन प्रशासन हाथ जोड़कर विनती किया कोई सफलता नहीं मिला इसलिए हमने फैसला लिया साइकिलस ही योगी दरबार चले

बताया जा रहा है कि यह युवक पिछले दो-तीन महीनों से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसे रोजगार का आश्वासन तक नहीं मिला। अंततः परेशान होकर उसने साइकिल से लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का निर्णय लिया हम विस्थापित होकर भी बेरोजगार हैं। सरकार से उम्मीद है कि हमें परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जाए, ताकि हमारे परिवार का भरण-पोषण हो सके।”

फिलहाल युवक की यह पहल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उसकी यह आवाज शासन तक जरूर पहुंचे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now