घोरावल/सोनभद्र दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एक अभियुक्त को घोरावल पुलिस ने किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उनमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
आज दिनांक 14.10.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 206/2025, धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त संयम कुमार पुत्र लालता, निवासी ग्राम मुड़िलाडीह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
संयम कुमार पुत्र लालता निवासी ग्राम मुड़िलाडीह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र (उम्र 19 वर्ष)।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
निरीक्षक श्री शमशेर यादव, प्रभारी निरीक्षक (अपराध), थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 महताब खाँ, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
का0 संदीप कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

