नए कृषि कानून के विरोध में जअपा और रालोद ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

By:

On: Thursday, December 17, 2020 1:07 PM

---Advertisement---

नए कृषि कानून के विरोध में जअपा और रालोद ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

सोनभद्र:दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में व कृषि बिल के विरोध में जअपा और रालोद व लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के इतने दिन बाद भी इतनी भीषण ठंड में किसान सड़क पर है लेकिन सरकार किसानों द्वारा की जा रही मांग जो कि तीनों कानून वापस लेने, एमएसपी को कानून बनाने,किसानों की फसलों की वास्तविक लागत मूल्य का 50% जोड़कर समर्थन मूल्य घोषित करने आदि को जो कि जायज मांगे हैं लेकिन सरकार पूंजीपतियों को फायदा देने में इतनी मशगूल है कि अन्नदाता की बात समझ में नहीं आ रही इसलिए हम लोग आज बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे हैं जिससे कि कृषि मंत्री को सद्बुद्धि आए इस मौके पर जअपा जिला प्रभारी सभापति सिंह, जिला सलाहकार राम नारायण प्रजापति ,महिला जिला अध्यक्ष रानी सिंह, जिला महासचिव रवि रंजन शाक्य, वीरेंद्र मौर्य, लोकतांत्रिक जनता दल के जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह, रालोद के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, निर्मल मिश्रा,समाजसेवी राम जी गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now