धान क्रय केंद्र की दुर्व्यवस्था को लेकर सपा नेता ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल
सोनभद्र: रावर्ट्सगंज धान क्रय केंद्र की दुर्व्यवस्था को लेकर सपा नेता प्रमोद यादव ने अपने साथियों के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ कर धान क्रय केंद्र पर और कांटों को बढ़ाने, किसानों के धान की खरीद में और तेजी लाने, किसानों के ठहरने की व्यवस्था करने की मांग की उनका कहना था कि जो किसानों की केंद्र पर इतनी भीड़ हो जा रही है उसके लिए केवल क्रय केंद्र पर दो कांटों की जगह चार कांटों से अगर तौल कराई जाए तो इतनी भीड़ नहीं होगी और किसानों को ठंड में हफ्तों नहीं रहना होगा लेकिन वर्तमान समय में क्रय केंद्र पर केवल दो कांटों की सहायता से तौल कर ही पूरी खरीद की जा रही है जिससे तौल की प्रक्रिया धीमी गति से हो पा रही है जिससे किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है भूख हड़ताल के पश्चात प्रमोद यादव ने क्रय केंद्र के एस एम आई को किसानों की खरीद की समस्या के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा। वहां मौजूद कुछ किसानों का कहना था कि हमें यहां पर आए हुए हफ्तो बीत गए हैं लेकिन अभी तक हम लोगों के धान की तौल नहीं कराई जा सकी है और जब हम लोग यहां अधिकारियों से बात करते हैं तो उनके द्वारा यह कह कर टाल दिया जाता है कि कल तौल करा ली जाएगी लेकिन अभी तक तौल नहीं कराई जा सकी है यहां किसी प्रकार के टोकन के हिसाब से खरीद नहीं हो रही है बस अधिकारियों की मिलीभगत से धान की खरीद की जा रही है किसी प्रकार की निष्पक्षता अधिकारियों द्वारा यहां नहीं दिखाई जा रही।इस बाबत जब एस एम माई बी पी सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि केंद्र पर
प्रतिदिन 500 क्विंटल धान उतारा जा रहा है और किसी को हफ्तों नहीं रोका जा रहा रही व्यवस्था की बात तो यहां पर किसानों के लिए अलाव जलाने से लेकर उनके ठहरने व कंबल आदि की व्यवस्था कराई गई है कुछ लोग बिना टोकन के ही केंद्र पर आ गए हैं उसी वजह से थोड़ी भीड़ बढ़ गई है। आज क्रय केंद्र पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े थे।

