भदोही:खड़े ट्रक में घुसी कार, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत,दो गम्भीर
भदोही:औराई थाने से महज कुछ ही दूरी पर जीटी रोड पर एक खडी ट्रक में कोलकाता से दिल्ली जा रही कार भिड़ गई। जिसमें कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार सवार लोग कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। औराई में तेज रफ्तार से आ रही कार खड़े ट्रक में जा भिड़ी। कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामलें में औराई थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजन को दे दी गई है और वे लोग कोलकाता से भदोही के लिए निकल भी चुके है।पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।है।

