रामभुवन यादव की हत्या का खुलासा करेगी पुलिस,एक आरोपित गिरफ्तार
सोनभद्र:आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के करीबी रामभुवन यादव की सोमवार की रात गोली मार हत्या कर दी गई। शव उनकी ही स्कार्पियो में राबर्ट्सगंज के उरमौरा गांव स्थित ढाबे के पास मिला है। पुलिस के मुताबिक अन्यत्र हत्या के बाद अपराधी शव को स्कार्पियो से उरमौरा लाए और यहां छोड़कर भाग गए। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह के मुताबिक रामभुवन के भाई रामजनम यादव की तहरीर पर संजय परिहार के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आरोपित को हिरासत में लिया गया है। वहीं, मृतक के दिव्यांग भाई रामजनम, तीनों पुत्र व चाचा पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मऊ रवाना हो गए

