हरा सब्जी व आलू प्याज के महंगाई से आमलोग त्रस्त, गरीबो के थाली से दूर हुआ आलू प्याज़ की सब्जी
आलू प्याज के महंगाई ने बिगाड़ा घरेलू महिलाओं का बजट घरेलू महिलाओं में काफी रोष
डाला(संवाददाता काजल पासवान)आलू-प्याज इतना महंगा हो गया है कि मिडिल क्लास के लिए यह पहुंच से बाहर हो गई है। जो लोग असंगठित क्षेत्रों मे दिहाड़ी पर काम करते हैं उनके लिए सब्जी सपना होने लगी है। सरकार के राहत उपायों के बावजूद आज गरीब परिवारों की स्थिति काफी खराब है। विशेषज्ञों ने कहा कि सिर्फ
दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग ही नहीं, बल्कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए भी पिछले कुछ सप्ताह के दौरान आलू, प्याज कीमतों में आए उछाल की वजह से अपने रसोई के बजट का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है। आज आलू ₹50 से ₹60 एवं प्याज 60 से ₹80 लोगोंं के थाली से दुर हो गया हैं । मध्यम वर्गीय एवं मजदूरों का आलू की सब्जी प्रिय भोजन था । कोई सब्जी मिले या ना मिले लेकिन आलू का चोखा एवं आलू की सब्जी से अपने परिवाार का भरण पोषण करता था जो आज इतनी महंगी हो गई हैंं ऐसे में परिवार का गुजारा कैसे होगा

