सपाइयों ने एमलसी उम्मीदवारों को जिताने की बनाई रणनीति

By:

On: Sunday, November 22, 2020 3:19 PM

---Advertisement---

सपाइयों ने एमलसी उम्मीदवारों को जिताने की बनाई रणनीति

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:दुद्धी के डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन पर समय आज दोपहर दुद्धी ब्लॉक सेक्टरों के आधार पर उत्तर प्रदेश स्नातक विधान परिषद वाराणसी एवं शिक्षक निर्वाचन जिसका मतदान 1 दिसंबर 2020 को होना है को ध्यान में रखते हुए बैठक की गई l इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जुबेर आलम विधान सभा अध्यक्ष दुद्धी ने किया l इस बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों को तथा ब्लॉक के नेता गणों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा चयनित आशुतोष सिन्हा प्रत्याशी स्नातक एम.एल.सी तथा लाल बिहारी यादव प्रत्याशी शिक्षक एम.एल.सी के बारे में बताते हुए कहा कि उक्त दोनों कर्मठ ,जुझारू व ईमानदार प्रत्याशी हैं जो सदैव आपके बीच में दिखते रहेंगे तथा वोटरों को समझा कर वोट मांगने की अपील की l इस बैठक में मुख्य तौर पर उपस्थित हरिहर यादव महासचिव विधानसभा दुद्धी ,हरिशंकर यादव ,रमेश कुमार कुशवाहा ,सूर्यमणि यादव, रमाशंकर गौड़ ,संतोष मौर्य ,कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, अवध नारायण यादव ,शेकरार अहमद ,दीपक जौहरी, आशीष गुप्ता ,आशीष जायसवाल, गौस मोहम्मद ,प्रेम सागर पांडे ,गौरव कुमार ,नरेंद्र सिंह गोंड ,नरेश साथ साथ ही दुद्धी ब्लाक के तमाम नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now