अपडेट:गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरा, इलाज के दौरान मौत

By:

On: Sunday, November 22, 2020 1:15 AM

---Advertisement---

अपडेट:गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरा, इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र:राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बराक गांव के समीप शनिवार को गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव निवासी रामजी (28) पुत्र रामलखन शनिवार को किसी काम से बाइक से शाहगंज की तरफ जा रहे थे। राब‌र्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बराक गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक गाय दौड़ गई। गाय को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। कहा जा रहा है कि वह कई मीटर दूर तक घसीटते रहे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now