अपडेट:ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे दो भाइयों की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

By:

On: Friday, November 13, 2020 4:11 PM

---Advertisement---

अपडेट:ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे दो भाइयों की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

घोरावल(पी डी) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौंधी गांव में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार बरौंधी गांव निवासी सुनील कोल 15 पुत्र सुरेश व अनिल कोल 35 पुत्र लालता प्रसाद अपनी बाइक पर मिर्चा लाद कर घोरावल बाजार में बेचने आ रहे थे। इसी दौरान बरौंधी गाँव मे ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक होकर ट्राली से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर

छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को आनन-फानन में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की सूचना पाते ही घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह व कोतवाल बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे रहे। दोनों के शवों को अस्पताल में रखा गया है, जहां से सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now