स्नातक चुनाव को लेकर चोपन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

By:

On: Tuesday, November 10, 2020 1:32 PM

---Advertisement---

स्नातक चुनाव को लेकर चोपन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया)भारतीय जनता पार्टी स्नातक चुनाव के मद्देनजर चोपन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा संयोजक उमेश पटेल ने स्नातक चुनाव में विजय हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी । बैठक में चोपन मंडल के पन्ना प्रमुखो को भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के चुनाव में मतदाताओं से संपर्क व अपने प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का मत देकर मोदी जी एवं योगी जी के नीतियों को गति प्रदान करने की रणनीति बनी । बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव तिथि 1 दिसंबर को सभी मतदाता बूथ पर पहुंचकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मत दें इसके लिए सभी पन्ना प्रमुख व मंडल पदाधिकारी अपने-अपने जिम्मेदारी को निभाए । बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे ,संदीप पांडे,मंडल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी ,कामेश्वर विश्वकर्मा ,सेक्टर संयोजक मनोज सिंह सोलंकी ,दीपक जायसवाल, बूथ अध्यक्ष रामवृक्ष साहनी ,पिंटू जायसवाल ,प्रदीप सिंह ,अजय सिंह ,समीर माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे वही बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now