फाँसी के फंदे से लटक कर युवती ने दी जान , परिजनों में कोहराम

By:

On: Tuesday, November 10, 2020 8:36 AM

---Advertisement---

फाँसी के फंदे से लटक कर युवती ने दी जान , परिजनों में कोहराम

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:थाना क्षेत्र के पिण्डारी गाँव टोला बराईडाड़ में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी । खबर पाकर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाई के पश्चात पोष्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। इस बाबत उप निरीक्षक चन्द्र शेखर सिंह ने बताया कि मुन्नी 19 वर्ष पुत्री जग नरायन गौड़ निवासी पिण्डारी टोला बराईडाड़ ने मंगलवार की सुबह अपने घर के पीछे अमरुद के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है । जब परिजनों की निगाह पड़ी तो घर मे कोहराम मच गया रुदन क्रंदन सुन आस पास के लोग भी मौके पर जुट गए।तत्काल घटना की सूचना ग्राम प्रधान धीरेंद्र जायसवाल को दी गयी । परिजनों की सूचना पर प्रधान ने पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाई के पश्चात पोष्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।फांसी लगाने के अन्य बिंदुओं की जांच में पुलिस जुट गई। बताया जाता है कि परिजन किसी बात को लेकर मुन्नी को रात में डांट फटकार लगाए थे सम्भवतः इसी से खफा युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now