जन अधिकार पार्टी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था ,किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र) : जन अधिकार पार्टी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था ,किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को घोरावल तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। मौके पर एसडीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन उनके स्टेनो अखिलेश मिश्रा को दिया गया। इस दौरान डॉ विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी गुंडे बेलगाम हो गए हैं। लगता है अपराधियों की सरकार चल रही है सरकार पंगु हो गई है। प्रदेश में बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। आम जनमानस में भय व्याप्त है महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय शांत बैठी है। इस दौरान विधानसभा संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा की सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में ओने पौने दामों पर बेचकर देश को बर्बाद करना चाहती है। युवाओं को बेरोजगारी की तरफ ले जाना चाहती है। सरकार की मंशा है कि लोगों को इतना कमजोर कर दो कि लोग विरोध करने लायक न रह जाएं।जन अधिकार पार्टी मांग करती है कि पिछड़े वर्ग को मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में आरक्षण दिए जाने, क्रीमी लेयर को समाप्त किए जाने या कम से कम 15 लाख किए जाने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रशेखर मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य, श्रीपति, श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

