मारपीट व गोली के मामले में आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:

On: Monday, October 5, 2020 3:32 PM

---Advertisement---

मारपीट व गोली के मामले में आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में गत मई में हुए मारपीट व गोली चलने के मामले में आरोपित एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते 27 मई को महांव गांव में लेन देन को लेकर हुए विवाद में गोली चली थी और मारपीट हुई थी। इस घटना में एक पक्ष से महांव निवासी शिवचरण व दूसरे पक्ष से रमेश घायल हुए थे। इस मामले में घायल शिवचरण के भतीजे श्यामरती धरिकार की तहरीर पर मिर्जापुर जिला के अमरावती विंध्याचल निवासी रवि, शक्ति, भक्ति, अमर पुत्रगण बहादुर, प्रदीप उर्फ बहादुर पुत्र कालीचरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।जिनकी तलाश पुलिस को थी। शिवद्वार चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने प्रदीप उर्फ बहादुर पुत्र कालीचरण को सोमवार को बर्दिया गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now