अन्य दलों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी की सदस्यता

By:

On: Monday, October 5, 2020 1:50 AM

---Advertisement---

अन्य दलों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी की सदस्यता

सोनभद्र::आम आदमी पार्टी सोनभद्र के उत्तर प्रदेश मिशन विस्तार कार्यक्रम के तहत वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया । जिसमें माननीय राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोनभद्र में जिला पंचायत सदस्य के पुर्व प्रत्याशियों ,बीडीसी और ग्राम प्रधान चुनाव लड़ चुके प्रत्यासियों के साथ अन्य दलों को छोड़कर आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में आम आदमी पार्टी पुरे उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
सदस्यता अभियान में अलग-अलग राजनीतिक दलों को छोड़कर तथा अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।


सदस्यता लेने वालों प्रमुख लोगों में जिला पंचायत सदस्य के पुर्व प्रत्याशी रहे रामनरायण,मुख्तार अहमद अंसारी,उमेश,मनोरमा देवी,मनोज सिंह, कुसुम देवी तथा पुर्व प्रधान और बीडीसी प्रत्याशी रूकसाना ,सोनी देवी, राजेन्द्र प्रसाद,दुर्गा देवी,प्रेम सिंह,मदीना खारुन और अन्य कई प्रत्याशियों रहे।
आम आदमी पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे ने सभी प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में आक्सीमीटर अभियान चलाने और आम आदमी पार्टी के दिल्ली माॅडल को घर घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सहप्रभारी नदीम अशरफ जायसी, जिला महासचिव रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, जिला प्रवक्ता देवेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शीशीर त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, श्रीकांत त्रिपाठी,श्रवण कुमार, सुजीत राय, तौकीर खान,रोशन पांडेय, राजेन्द्र मौर्य, राजकुमार मौर्य, समीर खान, रविकांत त्रिपाठी,मुनौव्वर, दानिश,प्रदीप कुमार,विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now