सर्पदंश से एक युवक की मौत, घर पर पसरा मातम

By:

On: Sunday, October 4, 2020 11:34 AM

---Advertisement---

सर्पदंश से एक युवक की मौत, घर पर पसरा मातम

अनपरा(उमेश कुमार सिंह) अनपरा थाना अंतर्गत डिबुलगंज गांव वार्ड-14 ममुआर में सर्पदंश से एक २७वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति शेरू सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिबुलगंज,टोला ममुआर बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बीती रात्री तकरीबन ११:30 बजे सांप ने युवक को डंस लिया। जिसके बाद सर्प को परिजनो मार दिया। युवक को आनन-फानन में सयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती करवाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर सिंगरौली(बैढ़न)अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के क्रम में ही युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना चिकित्सक ने मध्य प्रदेश पुलिस को दिया।तदुपरांत पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। और।मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने शव को घर ले आया।
_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now