*सोन पुल पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से नवयुवक बाईक सवार गंभीर रूप से घायल।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग सोन नदी के पुल पर गंभीर अवस्था में दुर्घटनाग्रस्त घायल युवक लोगों को लोगो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिस कारण वह पुल पर ही अचेत अवस्था में गिर पड़ा स्थानीय लोगों की सूचना मिली तो आनन-फानन में लोगों ने घायल युवक वेद प्रकाश पांडे पुत्र स्वर्गीय ज्ञान दत्त पांडेय निवासी मजगवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही युवक के साथ कोई भी परिचित न होने के कारण इलाज के बाद भी काफी लंबे समय तक एंबुलेंस के साथ जाने को लेकर पुलिस व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों के बीच इंतजार होता रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now