नामा सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

By:

On: Sunday, September 20, 2020 4:16 PM

---Advertisement---

नामा सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर
चोपन (संवाददाताअशोक मद्धेशिया)रविवार को सुबह सबेरे जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई कि सबके चहेते मिलनसार हंसमुख व्यकितत्व के धनी बनवीर बहादुर सिंह उर्फ नामा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे तो सहसा किसी को विश्वास ही नहीं हुआ परंतु जैसे ही इस दुखद समाचार की पुष्टि हुई तो पूरा अगोरी क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया| बताते चले कि लगभग 80 वर्षीय बनवीर बहादुर सिंह उर्फ नामा सिंह बड़हर रियासत के घराने से भी ताल्लुक रखते थे वह अपने मृदुभाषी व्यहार के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुये भी लोगों की हर प्रकार से सेवा की, उनकी बहु श्री मती निलिजा सिंह लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख रहीं बतादे कि इधर काफी दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी शुक्रवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ रविवार को उनका निधन हो गया खबर लगतें ही ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली, सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव, भुपेन्द्र बहादुर सिंह, अमीत सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, दयाराम बैसवार,अजय सिंह, पारसनाथ तिवारी,सहीत भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित गंणो ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किये सायं काल अतिंम संस्कार उनके पैतृक गांव चतरवार में किया गया|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now