भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महाराज को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

By:

On: Sunday, September 20, 2020 3:22 PM

---Advertisement---

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महाराज को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:पूर्वांचल राज्य हिंदू महासभा के संरक्षक करपात्रीजी महाराज का भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया। दोपहर बाद करीब एक बजे करपात्री जी महाराज घोरावल नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे।जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में करपात्री जी महाराज को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय देश व समाज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। नौजवानों की उपेक्षा की जा रही है। आरक्षण और जाति पाती के मामले में देश व समाज में विभाजन की लड़ाई चल रही है, जिसे दूर करने की जरूरत है। भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदू समाज को जाति पाति जैसे संकीर्ण भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने नारा दिया कि जाति पाति की करो विदाई, हिंदू हिंदू भाई भाई। कार्यक्रम के बाद

करपात्री जी महाराज ने शिवद्वार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं जगद्जननी माता पार्वती की संयुक्त प्रतिमा का दर्शन पूजन किया।इस अवसर पर पूर्वांचल राज्य हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, वशिष्ठ मुनि दूबे, भाजपा के जिला मंत्री कैलाश सिंह बैसवार, आनंद शुक्ला, लवकुश केशरी, अनुराग अग्रहरि,शशांक पांडेय, प्रशांत दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now