अपडेट::अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदते हुये विधुत खंभे से टकराई

By:

On: Saturday, September 5, 2020 6:46 AM

---Advertisement---

अपडेट::अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदते हुये विधुत खंभे से टकराई

 अनपरा(उमेश कुमार सिंह)सोनभद्र बीना चौकी क्षेत्र के रेहटा मोड़ पर शनिवार को स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगो ने निजी के0के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सक ने अनपरा तापीय परियोजना के चिकित्सालय में रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार स्कार्पियो ककरी से शक्तिनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच रेहटा मोड़ के पास तेज गति से स्कार्पियो ओवरटेक करते वक्त बगल से गुजर रहे बाइक सवार रौंदते हुये विधुत खम्बे से जा टकरायी। दुर्घटना के समय बाइक चालक ही था। इसमें बाइक सवार रोहित पुत्र बालेन्द्र भारती उम्र तकरीब 18 वर्ष निवासी रेहटा थाना शक्तिनगर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो ककरी परियोजना में चलती है।घायल का अस्पताल में दवा ईलाज चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now