गड्ढे मे अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार मौत।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के पईका मोड़ के समीप गुरूवार की भोर मे एक युवक का युवक की शव मिलने से हडकंप मच गया। घटना के बाबत बताया जा रहा है चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहां गांव निवासी बहादुर यादव पुत्र चांदबिहारी यादव उम्र तकरीबन 40 वर्ष घर से किसी कार्य के लिए बाहर गया था वह बुधवार की देर रात अपने घर वापस लौट रहा था उसी दौरान चोपन थाना क्षेत्र के पइकाँ गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर गयी जिससे सर मे गंभीर चोट आने से अत्याधिक रक्त रिसाव से मौत हो गयी। इसकी सूचना लोगो को भोर मे हुयी तो तत्काल शव की शिनाख्त कर परिजनो को दी तो परिजनो मे चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर जांच-पड़ताल कर पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाबत बताया जा रहा है मृत युवक घर से किसी कार्य के लिए बाहर गया था वह देर रात अपने घर लौट रहा था
उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर जाने से सर बुरी तरह फट जाने से अधिक रक्त रिसाव के कारण मौत होना बताया जा रहा फिलहाल पुलिस ने बताया की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मालूम चल सकेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment