कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधीया में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला का शव देखा गया जिसकी पहचान 70 वर्षीय जहरुन खातून पत्नी सदीक के रूप में हुई,जिसके बाद आस पास के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोन पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोन पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।वही पुलिस घटना के विषय में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।उधर घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर कोन थाना प्रभारी संजीव सिंह के अलावा ओबरा सीओ हर्ष पांडे और एडिशनल एस पी अनिल कुमार भी पहुंचे है।

