सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र अबाडी में पिकनिक मनाने कन्हर नदी गई चार बहनों और उनके एक पड़ोसी युवक की तेज बहाव में बहने से दो की मौत हो गई। युवक भानु का शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था, और अब शनिवार को युवती स्नेहा का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया है। SDRF और पुलिस की टीमों ने लगातार मुस्तैदी के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और अब ऑपरेशन पूरा हो चुका है। ओबरा सेक्टर-4 निवासी दीनानाथ त्यागी की चार बेटियाँ सिताबी, दीपा, रूपाली और स्नेहा अपने पड़ोसी भानु के साथ पिकनिक मनाने गुरमुरा के अबाडी गई थीं।नदी में नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज़ हो गया और स्नेहा (19) व भानु (22) उसकी जद में आकर बह गए
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पहले युवक भानु का शव बरामद कर लिया गया था और उसे पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी अस्पताल भेजा गया। वहीं स्नेहा की तलाश पूरी रात जारी रही।
शनिवार की दोपहर स्नेहा का शव पडरछ ग्राम पंचायत क्षेत्र के कनहर नदी में मदरिया घाट के पास बहते हुए दिखाई दिया, जिसकी जानकारी कोटा बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को व ग्राम प्रधान को दी।

