अज्ञात विषैले जंतु के काटने से 18 वर्षीय युवती की हुई मौत।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। आज गुरूवार की सुबह कोन थाना क्षेत्र के कोड़वा गांव मे किसी अज्ञात विषैले जन्तु के काटने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई,जिससे युवती के परिजनों मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल पुत्री अजय यादव आज सुबह 6 बजे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी,तभी घर के दरवाजे पर ब्रश करने के दौरान उसके बाएं पैर के अंगुली मे किसी अज्ञात विषैले जन्तु ने काट लिया। इससे काजल की हालत बिगड़ने लगी ।परिजन तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान की मदद से उसे लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने काजल को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
काजल की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिए स्थानीय पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now