Sonbhadra crime: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज

By:

On: Thursday, July 31, 2025 11:20 AM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): क्षेत्र के एक गांव मे युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अजय कुमार मौर्य पुत्र नन्दलाल मौर्य निवासी ग्राम-केवटा, पोस्ट-पनौली ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताओगी तो भाई को जान से मरवा दूंगा। इसी के डर से अपने परिवार को कुछ कहने से डरती रही और उसके गांव में 19 अप्रैल को शादी के कार्यक्रम (हल्दी-मेंहदी) को लेकर उसके परिवार के लोग दूसरे के घर पर गये थे। इसी का फायदा उठाकर अजय मौर्या ने पुनः शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से धमकी देते हुए भाग गया। तब पीड़िता अपने घर आई और सारी बाते अपने माता-पिता से बताई। कुछ दिन उन लोगों ने लोक लज्जावश किसी को बताया नहीं। किन्तु देखा गया कि अजय मौर्या की हरकतों में सुधार नहीं हो रहा है। तब माता-पिता के कहने पर वह पुलिस का सहारा लेने के लिए कोतवाली पर पहुंची है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण से जुड़े आरोपित अजय मौर्य के विरुद्ध मंगलवार की देर शाम एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना व आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment